अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन
मेरठ। 21 जून को कात्यायनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य महोदय के संबोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने योग के महत्व एवं स्वस्थ जीवन में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।जैसे नियमित योगाभ्यास शारीरिक लचीलापन, मानसिक शांति और ऊर्जा बढ़ाता हैं। यह तनाव कम करने,रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने और बीमारियों को दूर रखने में अत्यधिक प्रभावी है।
योग प्रशिक्षक के निर्देशन में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास अपनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।


No comments:
Post a Comment