एसटीएफ ने फर्जी आधार-वोटर आईडी बनाने संचालक को दबोचा 

 एक वर्ष से अपने केंद्र के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी तैयार कर रहा था

  छापेमारी में डिजिटल रिकॉर्ड और दस्तावेज बरामद

मेरठ ।एसटीएफ ने  सरधना क्षेत्र के रोहटा में फर्जी आधार कार्ड और वोटर पहचान पत्र बनाने के आरोप में एक जनसेवा केंद्र संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कई संदिग्ध दस्तावेज और महत्वपूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।रफ्तार आरोपी की पहचान रोहटा निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है, जो मीरपुर गांव में कीर्तिमान जनसेवा केंद्र संचालित करता है।

  एसटीएफ को सूचना मिली थी कि वह पिछले करीब एक वर्ष से अपने केंद्र के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी तैयार कर रहा था।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी असली फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी पहचान पत्र तैयार करता था। इन दस्तावेजों का उपयोग किराए पर मकान लेने समेत अन्य कार्यों में किया जाता था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि बड़ी संख्या में लोगों को इस नेटवर्क के जरिए फर्जी पहचान उपलब्ध कराई गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts