शहर से तीन सीओ का स्थानान्तरण
सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल को अलीगढ़ की मिली तैनानी
मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 206 क्षेत्राधिकारियों (सीओ) का तबादला किया है। इस तबादला सूची में मेरठ में तैनात तीन सीओ भी शामिल हैं।
वहीं, सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल को अलीगढ़ में नई तैनाती मिली है। कासगंज में तैनात सीओ संदीप वर्मा का स्थानांतरण मेरठ मंडल में किया गया है। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त सौम्या सिंह को मेरठ में सीओ बनाकर भेजा गया है।
विनीता को पीटीएस मेरठ में भेजा गया
दोनों अधिकारियों के तबादले के बाद जिले में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रदेश स्तर पर हुए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हमीरपुर में तैनात विनीता को पीटीएस मेरठ में भेजा गया है।
सीओ शुचिता सिंह लंबे समय से मेरठ जिले में ही तैनात थी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के समय उनको मेरठ में पोस्टिंग मिली। इसके बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के कार्यकाल से लेकर अब तीसरे एसएसपी अविनाश पांडेय आ चुके हैं। अब जाकर उनका तबादला हुआ है।
लगभग एक महीने पहले परशुराम जयंती के अवसर पर जुलूस निकाल रहे ब्राहमण समाज के युवकों को सीओ शुचिता सिंह ने मुकदमा लिखने की धमकी दी थी। सीओ ने जुलूस में फरसा लेकर चल रहे युवकों से कहा कि ये जो फरसे लहरा रहे हो सब रिकार्डिंग हो रही है। सब पर मुकदमा होगा सीओ का यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।
इस पर काफी विवाद भी हुआ था। इसके बाद ब्राहमण समाज के तमाम नेताओं और आम लोगों ने इस पर नाराजगी जताई थी। सीओ के तबादले की मांग की थी। कहा था कि सीओ शुचिता सिंह ठाकुर हैं। ठाकुर अफसर होने के कारण वो ब्राहमणों के साथ भेदभाव कर रही हैं। इस तरह युवकों पर मुकदमे लिखने की धमकी दी जा रही है।कई भाजपा नेताओं ने इस पर नाराजगी जताई थी।


No comments:
Post a Comment