जीटीबी क्रिकेट एकेडमी व ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीते मैच
-- ऋषभ की जीत में प्रत्यक्ष और जीटीबी की जीत में देव का विशेष योगदान
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शनिवार को विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेेट टूर्नामेंट को लेकर दो मैच खेले गए। इसमें जीटीबी क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मैच जीते।
पहले मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इसमें रियांश ने 42, अरवि ने 38, कनिष्क ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रत्यक्ष ने 4, श्रेयांश ने तीन, सुहैल ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए और दो विकेट से मैच जीता। इसमें प्रत्यक्ष ने 48, शिवांश ने 42, विराट ने 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में श्रेयांश ने दो, आर्यन ने दो, विशाल ने तीन विकेट लिए।
दूसरे मैच में जूनियर वर्ग में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। इसमें देव शर्मा ने 75, साहिल ने 40, शिवांश ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में हरमन ने तीन, कबीर ने दो, आरव ने दो व कार्तिक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 152 रन पर ऑल आउट हो गई। गुरु तेग बहादुर की टीम ने 30 रन से मैच जीता। टीम की ओर से कार्तिक ने 41, दक्ष ने 40, कबीर ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में देव शर्मा ने तीन, देवांश ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को भी दो मैच खेले जाएंगे।


No comments:
Post a Comment