एसओ भावनपुर पहुंचे शिवसेना कार्यालय,कप्तान कार्यालय का घेराव स्थगित
मेरठ। गुरुवार को शिवसेना द्वारा एसएसपी कार्यालय के घेराव की घोषणा से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा रहा और कमिश्नरी से कप्तान कार्यालय तक पुलिस फोर्स लगा दी गई। इसी बीच थानाध्यक्ष भावनपुर को भारी फोर्स के साथ छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय भेजा गया।
यहां शिवसेना के प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर और थानाध्यक्ष भावनपुर के बीच वार्ता हुई। धर्मेंद्र तोमर ने भावनपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए। आरोप है कि भावनपुर पुलिस ने एक शिव सेना पदाधिकारी शिवम को झूठे बलात्कार के केस में जेल भेजा। शिव सेना कार्यालय पहुंचे थानाध्यक्ष भावनपुर ने शिव सैनिकों से उनकी दलीलों के संबंध में साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान भावनपुर पुलिस ने शिव सैनिकों से एसएसपी कार्यालय का घेराव न करने की बात भी कही। इस पर धर्मेन्द्र तोमर ने थानाध्यक्ष भावनपुर को सभी साक्ष्य सौंपकर कप्तान कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। इस अवसर पर अवनीश आर्य, प्रदीप सक्सेना, सनी प्रधान, कमल प्रजापति, देवदत्त शास्त्री, मुकेश शर्मा, जसवीर सिंह, सोनिया उत्तम, आरपी सिंह, सत्यम, निखिल, रूपचन्द्र, जूली, काजल, संजीव जोगी, सतवीर सिंह, आकाश कन्नौजिया, अमित कन्नौजिया, अशोक चतुर्वेदी, राहुल, सोनम, शक्ति सैनी और अमित भारती सहित कई शिव सैनिक मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment