मेरठ कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर वृक्षों को मिली डिजिटल पहचान, हुआ वृक्षारोपण

मेरठ, 5 जून। मेरठ कॉलेज में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर बागवानी एवं पर्यावरण समिति द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह तथा समिति की संयोजक प्रो. रश्मि मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर कॉलेज परिसर में स्थित विभिन्न वृक्षों पर क्यूआर (QR) कोड लगाए गए, जिससे छात्र-छात्राएं एवं आगंतुक वृक्षों की प्रजाति, विशेषताओं एवं पर्यावरणीय महत्व की जानकारी डिजिटल माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही "अक्षय इंडिया फाउंडेशन" के सहयोग से व्यापक वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह ने कहा कि "पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का अभिन्न अंग होना चाहिए। मेरठ कॉलेज अपने हरित एवं स्वच्छ परिसर के माध्यम से छात्रों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।"

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. के.के. गुप्ता, डॉ. अमित तोमर, डॉ. श्वेता जैन, श्री पुष्पेंद्र एवं श्रीमती निधि सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर आईक्यूएसी संयोजिका प्रो. अर्चना सिंह, डीन प्रो. सीमा पवार, प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज, प्रो. अनिल, प्रो. नीरज कुमार, प्रो. सीमा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts