ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर ने दिया इस्तीफा

पद छोड़ने के बाद कहा- देश हित में फैसला
लंदन (एजेंसी)।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पद छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि यह फैसला देश हित में लिया गया है। बीते 10 साल में स्टार्मर ऐसे छठे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ा है।
स्टार्मर से पहले पांच और प्रधानमंत्रियों ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही त्यागपत्र दे दिया था। कंजर्वेटिव पार्टी बनाम लेबर पार्टी की राजनीति वाले इस देश में अगले प्रधानमंत्री के रूप में लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहैम का नाम सामने आ रहा है।
हालांकि, सियासी उथल-पुथल के बीच अन्य प्रत्याशी कौन होंगे, इसे लेकर भी सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। रोचक यह भी है कि इस्तीफे से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री अपना पद छोड़ने वाले हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts