मेरठ में कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई नीट री यूजी परीक्षा 

अभ्यर्थी बोले बायोलॉजी रही आसान ,पिछले पेपर से हाई रहा लेवल

15 केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

मेरठ। रविवार को शहर के 15 केंद्रों पर री-नीट यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा में 8,665 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए सुबह 11 बजे से ही केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की आवाजाही बनी हुई थी।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चेकिंग की गई। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र का मिलान करने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा गया। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई। अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रवेश प्रक्रिया संचालित की गई।

परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। हापुड़ से परीक्षा देने आए सुशील कुमार ने बताया, बायोलॉजी का पेपर इजी था। फिजिक्स और केमिस्ट्री में फिजिक्स थोड़ी ठीक थी, लेकिन कुल मिलाकर पेपर आसान ही था। अगर पहले परीक्षा की बात करें तो 2026 के पेपर और अभी हुए री-नीट के पेपर की तुलना में इस बार लेवल थोड़ा हाई था, लेकिन पेपर ठीक रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts