बिहार टेंडर घोटाले में रिशुश्री का सहयोगी संतोष गिरफ्तार

 दो आईएएस अधिकारी पहले ही हो चुके हैं सस्पेंड
पटना (एजेंसी)।
बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाले में विशेष निगरानी इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में टेंडर माफिया रिशुश्री के सहयोगी संतोष को गिरफ्तार किया गया है।  
पटना से एसवीयू ने उसकी गिरफ्तारी की है। वह रिशु श्री की कंपनी मातृस्‍वा का निदेशक है। इसके अलावा रिलायबल नाम की कंपनी भी रिशुश्री उसके नाम से चलाता था।  
रिशुश्री की पत्‍नी ऋतंभरा भी इस कंपनी में निदेशक है। टेंडरों का घालमेल इन्‍हीं कंपनियों के नाम से होता था। सुपौल से इसका संचालन किया जाता था। रिशुश्री ने रिलायबल इंफ्रा, मातृस्वा समेत कई नाम से कंपनियों का रजिस्टर किया था। टेंडर में हेरा फेरी करने के लिए इन्हीं कंपनियों का सहारा लेता था।
इसी में से एक कंपनी मातृस्वा का निदेशक संतोष कुमार है, जो रिशुश्री का पुराना सहयोगी भी है। एसवीयू ने रिशुश्री के खिलाफ जो प्राथमिकी दर्ज की है, उसमें संतोष कुमार भी प्राथमिक अभियुक्त है।

दो आईएएस अधिकारी सस्‍पेंड, कई रडार पर
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में घोटाले के मास्टरमाइंड रिशुश्री और कुछ आईएएस अधिकारियों की मिलीभगत का संकेत भी मिल रहा है।  मामले में योगेश कुमार सागर और अभ‍िलाषा कुमारी शर्मा को सस्‍पेंड किया जा चुका है। कई अन्‍य जांच एजेंसियों की रडार पर हैं।  
जांच एजेंसी के दस्‍तावेज इशारा कर रहे हैं कि एक सीनियर आईएएस ऑफ‍िसर से रिशुश्री के काफी प्रगाढ़ संबंध थे। उस अधिकारी का नाम टेंडर मैनेज में इस्‍तेमाल करता था। सूत्रों के मुताबिक रिशुश्री के मोबाइल ने कई राज उगले हैं। आईएएस भैया के नाम से नंबर उसके मोबाइल में सेव थे। इसने जांच एजेंसी के कान खड़े कर दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts