रश्मि देसाई ने बताया जीवन का सबसे बुरा दौर
मुंबई । टीवी शो ‘तुम हो ना- घर की सुपरस्टार’ के अपकमिंग एपिसोड में अभिनेत्री रश्मि देसाई भावुक नजर आईं। सामने आए प्रोमो में वह अपने जीवन के काले अध्याय के बारे में खुलकर बात करती नजर आईं। रश्मि ने बताया कि एक समय वह अपनी मां से पूरी तरह कट गई थीं और परिवार से भी पूरी तरह से दूर हो गई थीं।
शो के होस्ट राजीव खंडेलवाल के साथ बातचीत में रश्मि ने बताया कि वह उनके जीवन का सबसे बुरा समय था। उन्होंने स्वीकार किया कि उस वक्त उन्हें लगा था कि उनका करियर और जिंदगी सबकुछ खत्म हो चुका है। रश्मि ने बताया कि उस दौरान उनकी मां से कोई बातचीत नहीं होती थी। उन्होंने उन्हें ब्लॉक कर दिया था और परिवार के किसी सदस्य से संपर्क नहीं था। रश्मि ने बताया, “मुझे लगता था कि अब मेरी जिंदगी यहीं खत्म हो गई है। इस घर से बाहर निकलते ही मेरा करियर चला जाएगा, निजी जिंदगी चली जाएगी। मेरे पास पैसे भी कम थे और न ही मेरे पास कुछ ऐसा था, जिस पर भरोसा किया जा सके।”


No comments:
Post a Comment