राजघराने में खूनी संघर्ष में परसमनिया गढ़ी में बीजेपी विधायक की बहू को मारी गई गोली
पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित नागौद राजघराने की परसमनिया गढ़ी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। पूर्व मंत्री और वर्तमान बीजेपी विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे बाबा राजा की पत्नी योगिता सिंह को गोली मार दी । योगिता सिंह को पेट में गोली लगी । गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में तत्काल सतना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया गया।
रीवा के विंध्य अस्पताल में देर रात डॉक्टरों की टीम ने उनका ऑपरेशन किया और पेट में फंसी गोली को सफलतापूर्वक निकाल दिया. हालांकि ऑपरेशन के बाद भी उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि गढ़ी में मौजूद सुनीता सिंह पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है. बताया जा रहा है कि सुनीता के बाबा राजा से नजदीकी संबंध थे.
पुलिस ने आरोपी महिला को किया अरेस्ट
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए परसमनिया गढ़ी और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।इस हाई-प्रोफाइल गोलीकांड के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
क्या बोले नागौद के एसडीओपी?
नागौद के एसडीओपी रघु केशरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं घायल योगिता सिंह की मां नरेंद्र कुमारी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


No comments:
Post a Comment