के एल के शिक्षकों ने सीखे मैनेजमेंट के गुर
मेरठ। मंगलवार को के एल इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यालय में 'वित्तीय साक्षरता एवं प्रबंधन' विषय पर सीनियर सीनियर कंसल्टेंट AMFI व फारमर डीजीएम-सेबी सूर्यकांत शर्मा द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा विभिन्न बचत योजनाओं के लिए जागरूक करना था। इस दौरान शिक्षकों को मासिक बजट निर्माण व बचत के तरीके जैसे - पीपीएफ खाता, सुकन्या समृद्धि योजना, एसआईपी, जीवन बीमा योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना आदि की बुनियादी जानकारी दी गई, साथ ही ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों को भी साझा किया गया।कार्यशाला में शिक्षकों ने विभिन्न बचत योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने विशेषज्ञ सूर्यकांत शर्मा को आभार व्यक्त करते हुए व सभी शिक्षकों को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि यदि शिक्षक वित्तीय रूप से साक्षर होंगे तो वह आने वाली पीढ़ी को भी बचत का महत्व समझा पाएंगे क्योंकि बचत की आदत ही भविष्य की सुरक्षा है।


No comments:
Post a Comment