अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में आयेंगे गीतकार संतोषानंद - अनामिका अम्बर
मेरठ। प्रांतीय मेला नौचंदी में कल होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में फिल्मी गीतकार संतोषानंद आ रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी कविता के प्रति उनका अनुराग प्रशंसनीय है। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की संयोजिका डॉ अनामिका जैन अम्बर ने जानकारी दी कि संतोषानंद के साथ लॉफ्टर चैम्पियन सरदार प्रताप फौजदार, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित डॉ आदित्य जैन, राजस्थानी हास्य कवि पार्थ नवीन, डॉ शिखा दीप्ति, प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश से प्रीति पाण्डेय सम्मिलित होंगे।
इस आयोजन में संचालन करेंगे कवि सौरभ जैन सुमन। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम रहेंगे। वहीं उद्घाटन राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर एवं दीप प्रज्वलन डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई करेंगे।प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ अनामिका जैन अम्बर, सौरभ जैन सुमन, उमंग गोयल, अमन जैन, मनमोहन भल्ला आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment