17वां डॉ. अंजुम जमाली अवार्ड-

कलमकारों में समाज की रहनुमाई का माद्दा: मुराद

- लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे गए रजा मुराद 

- अंजुम जमाली अवार्ड से नवाजे गए कई नामचीन

मेरठ। डॉ. अंजुम जमाली मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले शनिवार को चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सभागार में 17वां अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अपने फन का लोहा मनवाने वाली कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। मशहूर फिल्म अभिनेता रजा मुराद को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।

 इस अवसर पर उन्होंने कलमकारों की सलाहियत पर रोशनी डालते हुए इस समाज के लिए प्रेरणा बताया और कहा कि कलमकारों में समाज की रहनुमाई का माद्दा होता है। बता दें कि डॉ. अंजुम जमाली अवार्ड साहित्य पर्यावरण एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को दिया जाता है। पर्यावरण के क्षेत्र में यह अवार्ड दीपिका को दिया गया। पत्रकारिता व मीडिया के क्षेत्र में क्रमशः एमवाई अंसारी और मुमताज ने यह अवार्ड हासिल किया जबकि खुशबू शर्मा को शायरी और सत्यपाल सत्यम को कविता के क्षेत्र में अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अब्दुल आहद द्वारा पेश की गई कलाम ए पाक की तिलावत से किया गया। इससे पूर्व डॉ. विशाल और हास्य शायद डॉ. एजाज पॉपुलर मेरठी ने दीप प्रजावलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं फाउंडेशन के सचिव इंजीनियर रिफत जमाली ने डॉ. अंजुम जमाली के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। गजल गायक रजनी ने डॉ. अंजुम जमाली द्वारा लिखित कलाम पेश किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के  अध्यक्ष डॉ. असलम जमशेदपुरी एवं संचालन खुशबू शर्मा ने किया। इस अवसर पर शहर काजी जैनुल सालिकीन, वरिष्ठ पत्रकार यशपाल सिंह, तुषा शर्मा, तहसीन, मुनव्वर, नाजिश जमाली, कामनी, दानिश, तकदीस, मो. शान, बबीता कश्यप, अलीना खान, पारुल, रवींद्र, अजय और डॉ. रचना शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts