भावुक माहौल में विद्यार्थियों को दी गई विदाई

 एमआईटी में बीसीए फेयरवेल-2026 का भव्य आयोजन

मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में बीसीए बैच 2023-26 के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल-2026 समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों, संकाय सदस्यों तथा विद्यार्थियों के स्वागत के साथ हुआ। समारोह में संस्थान के प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में डॉ. हिमांशु शर्मा ने विद्यार्थियों को तीन वर्षों की शैक्षणिक यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज जीवन का यह अध्याय समाप्त हो सकता है, लेकिन सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती। उन्होंने विद्यार्थियों के अनुशासन, मेहनत एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को कॉलेज से प्राप्त मूल्यों, ज्ञान एवं अनुभवों को जीवन में आगे बढ़ाने का संदेश दिया तथा आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन सांस्कृतिक टीम की सदस्य मोनिका राणा, अदिति शर्मा, डॉ. शिवानी जैन, अंजलि शर्मा एवं दीपाली द्वारा किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, स्टैंड-अप कॉमेडी और विशेष बैच वीडियो के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बैच वीडियो ने सभी को कॉलेज के सुनहरे पलों की याद दिलाकर भावुक कर दिया।

समारोह का सबसे आकर्षक क्षण टाइटल वितरण रहा। विभिन्न प्रतियोगी चरणों के बाद प्रखर गौर को मिस्टर फेयरवेल-2026, ऐश्वर्या को मिस फेयरवेल-2026, उबैद को मिस्टर पर्सनैलिटी-2026 तथा आंचल को मिस पर्सनैलिटी-2026 का खिताब प्रदान किया गया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यार्थियों ने कॉलेज जीवन की यादों को संजोते हुए नए सपनों और उम्मीदों के साथ अपने भविष्य की ओर कदम बढ़ाया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts