सपाइयों ने  भाजपा मनोनीत सदस्य सतीश शर्मा को बर्खास्त करने की मांग

 कैंट बोर्ड कार्यालय को घेरा, पुलिस से भी नोकझोंक

मेरठ। कैंट बोर्ड में भाजपा के मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश शर्मा को सीबीआई ने बालाजी कांट्रेक्टर के मालिक विक्की से 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।हालांकि, उन्हें अभी तक मनोनीत सदस्य के पद से बर्खास्त नहीं किया गया है। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता जीतू नागपाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।

सपा नेताओं ने बताया कि छावनी परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई पहले भी कई बार कार्रवाई कर चुकी है, जिसमें कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं। इन गंभीर घटनाओं के बावजूद, डॉ. सतीश शर्मा की मनोनीत सदस्यता अभी तक समाप्त नहीं की गई है, जिससे छावनी की आम जनता में आक्रोश है।

धूप में अधिकारियों का इंतजार करते रहे सपाई

समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और आरोपी सदस्य की सदस्यता तुरंत प्रभाव से रद्द की जाए। पार्टी ने यह भी कहा कि मामले में संलिप्त अन्य दोषियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष और कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर भी भाजपा नेताओं की जांच करने की मांग की है।

सतीश चंद्र शर्मा की गिरफ्तारी के बाद बांटे गए थे लड्डू

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। फिर भी सांसद और विधायक आरोपी का बचाव कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. सतीश शर्मा की गिरफ्तारी पर छावनी परिषद की जनता ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की थी। उनका कहना था कि सतीश शर्मा से सभी लोग परेशान थे।प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धूप में कई घंटे तक खड़े रहे, लेकिन छावनी परिषद के अधिकारी देर से ज्ञापन लेने पहुंचे, जिसके कारण पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह आहूजा, दानिश, नरेश कुमार, ओम प्रकाश, सौरभ अग्रवाल, सचिन, निरंजन सिंह, इरफान अहमद, अनंत यादव, इख़्तियार सलमानी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts