अरुण कृष्ण महाराज ने सीएम से तालिब के घर बुलडोजर चलाने की मांग की 

मेरठ। चर्चित विपिन हत्याकांड में अब धर्माचार्य अरुण कृष्ण महाराज भी सामने आए हैं। सोमवार को उन्होंने वीडियो जारी कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही कहा कि इस मामले में केवल तालिब ही नहीं, बल्कि अन्य लोग भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस गिरफ्तार करे। विपिन की हत्या करने वाले तालिक का पुलिस एनकाउंटर करें।

उन्होंने आरोपी तालिब के घर बुलडोजर चलाने की मांग भी उठाई। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के न्यू गोविंदपुरी निवासी दलित युवक विपिन की उसके पुराने दोस्त तालिब ने ईंट से हमला कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद शव को आर्मी ग्राउंड में छोड़कर आरोपी फरार हो गया था। मौके पर विपिन की बाइक भी बरामद हुई थी।पुलिस ने मुख्य आरोपी तालिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी।

वीडियो संदेश में धर्माचार्य अरुण कृष्ण महाराज ने दावा किया कि इस हत्याकांड में केवल एक व्यक्ति की भूमिका नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।

पीड़ित परिवार के लिए मांगी आर्थिक सहायता

धर्माचार्य ने सरकार से मांग की कि मृतक विपिन के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें इस कठिन समय में सहारा मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए।

बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर की उठाई मांग

अरुण कृष्ण महाराज ने वीडियो में आरोपी मोहम्मद तालिब के घर बुलडोजर चलाने की मांग की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिला प्रशासन और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में एक आरोपी के एनकाउंटर की कार्रवाई होनी चाहिए।

वीडियो में धर्माचार्य ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts