राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत ने की रक्षा मंत्री से मुलाक़ात

मेरठ कैंट के विकास और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा

मेरठ। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मेरठ कैंट क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विकास और जनहित के विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान, मेरठ में नवनिर्मित लिंक रोड, कैंट बोर्ड लाइब्रेरी और कैंट बोर्ड जनरल अस्पताल में हुए विकास कार्यों के लोकार्पण के लिए रक्षा मंत्री को मेरठ आने का निमंत्रण दिया गया। साथ ही, मूसली रोड पर प्रस्तावित उच्च स्तरीय ओवरब्रिज (आरओबी) के शिलान्यास कार्यक्रम का भी आग्रह किया गया। रक्षा मंत्री ने इन कार्यक्रमों पर सकारात्मक सहमति व्यक्त की है।सांसद ने कैंट बोर्ड अस्पताल को दिल्ली कैंट बोर्ड अस्पताल से टेलीमेडिसिन व्यवस्था के माध्यम से जोड़ने का विषय भी प्रमुखता से रखा। इसका उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह मिल सके।इसके अतिरिक्त, केंद्र सरकार की औद्योगिक/ड्यूटी नीति को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपनाए जाने के बावजूद मेरठ कैंटोनमेंट क्षेत्र को अब तक उसका लाभ न मिलने का मुद्दा भी माननीय रक्षा मंत्री के समक्ष उठाया गया। डॉ. वाजपेयी ने इस विसंगति को दूर करने का आग्रह किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts