दीक्षोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई पहचान देने का सशक्त माध्यम : कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षोत्सव-2026 का समापन बुधवार को विश्वविद्यालय के अटल सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मेरठ। इस अवसर पर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करने का केंद्र नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का भी महत्वपूर्ण मंच है। दीक्षोत्सव जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा सकारात्मक सोच का विकास करना है और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं इन गुणों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कुलपति ने कहा कि निबंध, भाषण, चित्र लेखन, नृत्य, कबड्डी, कुश्ती एवं अन्य प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने जिस उत्साह, समर्पण और प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह सराहनीय है। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता केवल पुरस्कार प्राप्त करने में नहीं, बल्कि प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वयं को बेहतर बनाने के प्रयास में निहित होती है। प्रत्येक प्रतिभागी अपने आप में विजेता है क्योंकि उसने अपनी क्षमताओं को निखारने और नई चुनौतियों का सामना करने का साहस दिखाया है। कुलपति ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करें। इससे उनमें टीम भावना, नेतृत्व कौशल, रचनात्मक चिंतन तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, जो भविष्य में उन्हें सफल नागरिक एवं सक्षम पेशेवर बनने में सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। भविष्य में भी ऐसे आयोजन और अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि छात्र-छात्राओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के अधिक अवसर प्राप्त हो सकें।कार्यक्रम के अंत में कुलपति ने आयोजन समिति, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद, विभिन्न समन्वयकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समापन से पूर्व छात्र-छात्राओं में विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष प्रोफेसर नीलू जैन गुप्ता समन्वयक प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा डॉ अलका तिवारी डॉक्टर विजेता गौतम डॉ नेहा गर्ग डॉ विवेक कुमार डॉ धर्मेंद्र कुमार प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts