भारतीय लड़की के ‘तौलिया डांस’ ने इंटरनेट पर काटा बवाल
विदेश से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो
वियेतनाम ,एजेंसी। आजकल व्यूज और लाइक्स पाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला वियतनाम से सामने आया है, जहां एक भारतीय लड़की के अजीबोगरीब कारनामे ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। जिसे देखकर इंटरनेट की पब्लिक हैरान भी है और गुस्से में भी है।
दरअसल, वियतनाम घूमने गई एक भारतीय लड़की वहां के एक भीड़भाड़ वाले नाइट मार्केट में सिर्फ सफेद तौलिया लपेटकर पहुंच गई। यही नहीं, लड़की ने भरे बाजार में ही बॉलीवुड फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के मशहूर गाने ‘मेरे ख्वाबों में जो आए’ पर डांस करना शुरू कर दिया।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मार्केट में काफी भीड़ है, और बीच सड़क सिर्फ सफेद तौलिया लपेटे एक भारतीय लड़की नाच रही है। आप देखेंगे कि वहां मौजूद स्थानीय लोग और विदेशी टूरिस्ट लड़की को इस हालत में देखकर दंग रह गए। कुछ तो अचरज से उसे ताकते रहे, तो कुछ ने यह अजीब दृश्य अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग, हो रही है थू-थू
वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का गुस्सा फूट पड़ा ह। ज्यादातर लोगों का कहना है कि चंद लाइक्स और व्यूज के चक्कर में कुछ लोग देश की इज्जत दांव पर लगा रहे हैं। कमेंट बॉक्स में लोग जमकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने सवाल किया, विदेश जाकर कुछ लोग अपनी संस्कृति और मर्यादा क्यों भूल जाते हैं। क्या वायरल होना ही सबकुछ है? दूसरे ने कहा, ऐसी हरकतों से ही दुनिया में देश की बदनामी होती है। हालांकि, कुछ लोग लड़की का बचाव भी कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह उसकी निजी आजादी है, और किसी को बॉडी शेमिंग नहीं करनी चाहिए। लेकिन ऐसे लोगों की संख्या कम है।
क्या खराब हो रही है भारतीय टूरिस्ट्स की इमेज?
यह कोई पहली घटना नहीं है. पिछले कुछ समय से भारतीय पर्यटकों के बर्ताव को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कई देशों से शिकायतें आई हैं कि भारतीय टूरिस्ट पब्लिक प्लेस में गंदगी फैलाते हैं, शोर-शराबा करते हैं, और वहां के कायदे-कानून का सम्मान नहीं करते।


No comments:
Post a Comment