अधिकारियों ने व्यापारियों के संग किया संवाद
मेरठ। सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए शुरू की गयी व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ देने के विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को भगत सिंह मार्केट में व्यापारियों के संग सीधा संवाद करते हुए सरकार की योजना के बारे में बता उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
हरिराम चौरसिया एडिशनल कमिश्नर ग्रेट 1 मेरठ के निर्देशन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मेरठ के साथ भगत सिंह मार्केट में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राम सिंह जॉइंट कमिश्नर कार्यपालक संभाग ए मेरठ , संजय सिंह डिप्टी कमिश्नर खंड 6 ,मेरठ दीपक यादव डिप्टी कमिश्नर खंड 3 मेरठ ,अरविंद कुमार राज कर अधिकारी खंड 3 मेरठ उपस्थित रहे। एसोसिएशन की ओर से अतुल पराशर कुलदीप वर्मा, अकरम गाजी, अतुल गुप्ता , सुरेश गुप्ता, राजीव गुप्ता ,वीरेंद्र रस्तोगी उपस्थित रहे । बैठक में व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए राम सिंह जॉइंट कमिश्नर ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना ।व्यापारियों को अधिक से अधिक पंजीयन करने के लिए प्रेरित किया ।सरकार की व्यापारियों के लिए शुरू की गई व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के बारे में अवगत कराया गया।


No comments:
Post a Comment