प्रख्यात फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन

 अस्पताल में ली 76 की आयु में अंतिम सांस
मुंबई (एजेंसी)।फिल्म निर्माता और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें लिवर से जुड़ी समस्याएं थीं। पहलाज के करीबी ने जानकारी दी कि उन्हें बीती रात अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज सुबह उनका निधन हुआ। वो लीवर से जुड़ी समस्या से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मुंबई के सांता क्रूज स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।
निहलानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक जानी-मानी हस्ती थे। वह देश की फिल्म सर्टिफिकेशन संस्था के पूर्व प्रमुख रहे हैं। वह कई बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता रहे हैं। इन फिल्मों में 'आंखें', 'अंदाज', 'तलाश', 'रंगीला राजा' और 'जूली 2' शामिल हैं। एक निर्माता के तौर पर, निहलानी अलग-अलग शैलियों की कई व्यावसायिक हिंदी फिल्मों से जुड़े रहे। फिल्म उद्योग में उनका योगदान कई दशकों तक फैला रहा।
पहलाज निहलानी ने 2015 से 2017 के बीच सीबीएफसी के अध्यक्ष के तौर पर काम किया। यह एक ऐसा कार्यकाल था जो सेंसरशिप और फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी बहसों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहा।
निहलानी ने 1980 के दशक की शुरुआत में एक फिल्म निर्माता के तौर पर अपने सफर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म 'हथकड़ी' 1982 में रिलीज हुई, जिसके बाद 1985 में 'आंधी-तूफान' आई। 1986 में उन्होंने फिल्म 'इल्जाम' बनाई। इसी फिल्म से गोविंदा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी

No comments:

Post a Comment

Popular Posts