विश्व रक्तदाता दिवस पर एमआईटी सम्मानित

मेरठ। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) को रक्तदान जागरूकता एवं सामाजिक योगदान के लिए प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रसाद, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. धीरज बालियान, प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी तथा रक्त कोष प्रभारी डॉ. प्रिया गुप्ता ने संस्थान के निदेशक डॉ. के.एल.ए. खान एवं मीडिया हेड अजय चौधरी को सम्मानित किया।

डॉ. खान ने बताया कि एमआईटी में पिछले 15 वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों के विकास को भी प्राथमिकता देता है।

इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल एवं बरखा अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टीम को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts