स्वास्थ्य विभाग ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 

ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम का किया आयोजन ,प्रर्यावरण संरक्षण की ली शपथ 

 मेरठ। सीएमओ कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस प्रति वर्ष की भॉति बनाया गया।इस वर्ष पर्यावरण की थीम प्रकृति से प्रेरित ,जलवायु के लिए ,हमारे भविष्य   वैश्विक पर्यावरण संरक्षण रखी गई। इस अवसर पर जनपद एवं  ब्लॉक  स्तर पर पर्यावरण रक्षक गतिविधियां का आयोजन किया गया। 

 जनपद स्तर पर इनवारमेंट प्रोटक्शन फॉर फ्यूचर के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। सभी स्वास्थ्य इकाईयों का पर्यावरण संबंधी पोस्टर एंव बैनर बनवाने के लिए सीएमओं की ओर से निर्देशित किया गया। 

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मॉ के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। जिसके तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राम प्रसाद द्वारा कार्यालय के आवासीय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। 

नेशनल प्रोग्राम फॉर क्लाइमेट चेंज एवं ह्यूमन हैल्थ की जनपदीय कार्य योजना के अंतर्गत इनवायरमेंटल प्रोटक्शन फॉर फ्यृूचर के लिए सभी ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों का संवेदीकरण किया गया। अब सभी ब्लॉक स्तरीय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अपने -अपने स्वास्थ्य केन्द्रों के अंतर्गत  समस्त स्टॉफ का संवेदीकरण करेंगे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts