नमो भारत के अनाउंसमेंट में सुधार

 सभी ट्रेनों पर हो रही निगरानी,गुरुवार को अनाउंसमेंट न होने से ट्रेन में ही बैठे रह गए थे यात्री

सराय काले खां से मेरठ साउथ स्टेशन तक संचालित की गईं दो अतिरिक्त ट्रेनें

मेरठ। नमो भारत ट्रेनों में यात्रियों को असुविधा न हो इसलिए अनाउंसमेंट प्रक्रिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है। सभी आपरेटरों व अटेंडेंट को सुधार का निर्देश दिया गया है।

बता दें  गुरुवार को सराय काले खां से मेरठ साउथ तक आने वाली एक ट्रेन में यह अनाउंस नहीं हुआ कि यह ट्रेन आगे नहीं जाएगी। ऐसा न होने पर गेट खुलने के बाद भी काफी यात्री ट्रेन में ही बैठे रह गए, वे वापस दूसरे स्टेशन पर उतरे थे। क्योंकि ऐसे यात्रियों को यह नहीं पता था कि कुछ ट्रेनें मेरठ साउथ से ही वापस लौट जाती हैं।

दरअसल, यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखकर हाल ही में दो अतिरिक्त ट्रेनें बढ़ाई गई हैं और 18 फेरे बढ़ाए गए हैं। हालांकि ये अतिरिक्त फेरे सिर्फ सराय काले खां से मेरठ साउथ स्टेशन तक ही लगाए जाते हैं। उसके बाद जिन यात्रियों को मोदीपुरम की तरफ जाना होता है वे यात्री वहीं उतरकर दूसरी ट्रेन में बैठते हैं। यात्रियों को इस बात की जानकारी होने के कारण यह समस्या आयी ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts