योगी के 54वें जन्मोत्सव पर मेरठ में उमड़ा जनसैलाब
54 किलो मोतीचूर के लड्डुओं संग विनीत शारदा ने व्यापारियों एव भाजपा कार्यकर्तायों के संग मनाया जन्मदिन”
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा के नेतृत्व में मेरठ के नई सड़क शास्त्री नगर स्थित भोलेश्वर मंदिर के पास उत्तर प्रदेश के यशस्वी, लोकप्रिय एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का 54वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास, भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर 54 किलो मोतीचूर के लड्डुओं का वितरण आम जनमानस, व्यापारियों, मातृशक्ति एवं राहगीरों के बीच किया गया तथा बैंड-बाजों, आतिशबाजी और जयघोषों के साथ पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प उत्तर प्रदेश के संयोजक आलोक सिसौदिया, नरेंद्र राष्ट्रवादी, उमेश अग्रवाल शारदा, अनिल अग्रवाल , धीरज गोयल ,मनोज गर्ग, परवीन अरोड़ा , अंकित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की भगवान से कामना की। इस अवसर पर भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि आज का दिन पूरे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े करोड़ों लोगों के लिए गर्व और खुशी का दिन है, क्योंकि योगी आदित्यनाथ जी ने वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश को भय, अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त कर विकास, सुशासन और सुरक्षा का नया मॉडल दिया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट, स्टार्टअप, निवेश, उद्योग, व्यापारिक सुविधाएं, महिला सुरक्षा, धार्मिक पर्यटन, स्मार्ट सिटी, डिजिटल प्रशासन और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिससे प्रदेश आज देश की सबसे तेज़ी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो रहा है। शारदा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी हिंदुत्व के प्रखर प्रहरी, राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ और करोड़ों युवाओं की प्रेरणा हैं तथा उनके नेतृत्व में वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाकर योगी आदित्यनाथ जी को तीसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी।


No comments:
Post a Comment