42697 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा
48 केंद्रों पर 5 लेयर में चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को मिली एंट्री
मेरठ। मेरठ में तीन दिन चली यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा कुल मिलाकर शांति पूर्वक संम्पन्न हो गयी। इस दौरान 89295 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 42697 अनुपस्थित रहे।परीक्षा के आखिरी दिन एक फर्जी अभ्यर्थी भी पकड़ा गया, जिसका नेटवर्क खंगाला जा रहा है।
परीक्षा का आखिरी दिन होने के कारण प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। खुफिया एजेंसियां एक्टिव रहीं। साथ ही लोकल स्तर पर मिलने वाले इनपुट पर भी नजर रखी जा रही थी। मेरठ शहर की बात करें तो यहां 37 और देहात में 11 सेंटर बनाए गए हैं, जहां कड़ी चेकिंग के बाद अभ्यर्थी को प्रवेश दिया जा रहा है।
परीक्षा केंद्र के 50 मीटर की परिधि में किसी को खड़ा भी नहीं होने दिया जा रहा है। इसके लिए पुलिस फोर्स को लगाया गया है। बुधवार को आखिरी दिन की परीक्षा है। ऐसे में सुबह और दोपहर की पाली में होने वाली परीक्षाओं को लेकर अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे।
13 हजार से ज्यादा ने छोड़ी परीक्षा
बुधवार को परीक्षा का आखिरी दिन रहा। दो पालियों में परीक्षा संपन्न्न कराई गई। पहली पाली में 14998 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 7034 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली की स्थिति थोड़ी बेहतर रही। इसमें 15215 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 6817 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
तीन दिन में 42 हजार ने छोड़ी परीक्षा
तीनों दिनों की बात करें तो परीक्षा को लेकर 131992 अभ्यर्थी पंजीकुत थे, जिनमें से 89295 ने परीक्षा दी जबकि 42697 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। लगभग 32 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा छोड़ दी।
बस व ट्रेन में चढ़ने को मची मारामारी
बुधवार को परीक्षा का आखिरी दिन था। सुबह से ही अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों के आस पास दस्तक देनी शुरु कर दी। इसके बाद अभ्यर्थी परीक्षा के अनुसार चले। दूसरी पाली की परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थियों में बस व रेल में चढ़ने को लेकर मशक्कत होती देखी गई। कई घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा।


No comments:
Post a Comment