35 शोध छात्रों को सीसीएसयू उपाधि करेगा प्रदान 

 विवि के छात्रावास में एक गार्ड के बजाए दो गार्ड करेंगे रात्रि में होंगे तैैनात

 कार्य परिषद की बैठक में लिया गया फैसला 

 ऑनलाइन मोड में कार्य परिषद की एक बैठक आयोजित की गई 

 मेरठ। चौ. चरण सिंह विवि में सोमवार को कार्य परिषद की ऑन लाइन बैठक का आयोजन कुलपित प्रो संगीता शुक्ला की निर्देशन में किया गया। बैठक में कई फैसले लिए गये। 

विवि ने 35 शोध छात्रों को शोध उपाधि प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया। गणपति इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी गाजियाबाद में बीए, बीबीए, बीएड पाठ्यक्रमों की संवाददाता समाप्त किए जाने का निर्णय लिया गया। छात्रावास में सुरक्षा की दृष्टि से रात्रि में एक गार्ड के स्थान पर दो गार्ड तथा सभी छात्रावास में एक केयरटेकर रखने का निर्णय लिया गया। शासन के निर्देशानुसार जिन महाविद्यालय तथा संस्थाओं की संबद्धता समाप्त हो रही थी ऐसे सभी महाविद्यालय संस्थाओं को 15 जुलाई तक अस्थाई संबद्धता देते हुए निर्णय लिया गया कि ऐसे सभी महाविद्यालय संस्थाओं अपनी कमियों को पूर्ण करते हुए विश्वविद्यालय को अवगत कारण अन्यथा कमियां पूर्ण होने पर सत्र 2026-27 में कोई भी प्रवेश न देने का निर्णय लिया गया। 

कार्य परिषद की बैठक में कुलसचिव डॉ अनिल कुमार यादव वित्त अधिकारी रमेश चंद्र डिप्टी रजिस्ट्रार सत्य प्रकाश प्रोफेसर जितेंद्र ढाका डॉ यशवेंद्र वर्मा डॉ अनिल कुमार यादव इंजीनियर मनीष कुमार मिश्रा प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता। ऑनलाइन मोड में कार्य परिषद सदस्य पूर्व न्यायाधीश आरबी मिश्रा बृजेश चौधरी प्रोफेसर आरके सोनी डॉ पंकज त्यागी प्रोफेसर अनिता राठी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts