बैंक ऑफ इंडिया और यू पी बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन के बीच विवाद सुलझा, 30 जून का आंदोलन स्थगित

मेरठ।क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (RLC), लखनऊ के सकारात्मक हस्तक्षेप और उत्तर प्रदेश बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन (UPBWO) व बैंक ऑफ इंडिया वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन (BOIWO) की दृढ़ता के आगे झुकते हुए बैंक ऑफ इंडिया के उच्च प्रबंधन ने आखिरकार कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार कर लिया है। 25 जून 2026 को अंचल कार्यालय लखनऊ में दोनों पक्षों के बीच हुई मैराथन वार्ता के बाद सभी विषयों पर सहमति बन गई है, जिसके परिणामस्वरूप 30 जून 2026 को होने वाले प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन और घेराव आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

 द्विपक्षीय वार्ता का आयोजन 21 जून को उत्तर प्रदेश बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन (UPBWO) के महामंत्री श्री अनुज त्यागी द्वारा दिए गए 'चेतावनी एवं आंदोलन नोटिस' और क्षेत्रीय श्रम आयुक्त के दखल के बाद बैंक प्रबंधन ने यूनियन को सम्मानपूर्वक वार्ता के लिए आमंत्रित किया।

 प्रबंधन के साथ सकारात्मक चर्चा

आंचलिक कार्यालय में हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में आंचलिक प्रबंधक, उप आंचलिक प्रबंधक, मानव संसाधन विभाग एवं औद्योगिक संबंध विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 मांगों पर बनी सहमति

 कर्मचारियों की यूनियनों (BOIWO) की ओर से वरिष्ठ साथी  वी के मिश्रा, अध्यक्ष  शीतांशु, कार्यकारी अध्यक्ष  धनंजय, मनीष दुबे एवं गोविंद गौतम ने कर्मचारियों की बुनियादी समस्याओं जैस नियम विरुद्ध स्थानांतरण, द्विपक्षीय समझौतों के उल्लंघन और महिला कर्मचारियों के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था जैसी न्यायसंगत मांगों को दृढ़ता से उठाया, जिन्हें प्रबंधन ने सहर्ष स्वीकार करते हुए त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।

बैंक ऑफ इंडिया वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन के अखिल भारतीय महामंत्री  कीर्तिवर्धन ने इस बेहद सौहार्दपूर्ण और सफल वार्ता के लिए भारतीय मजदूर संघ, उत्तर प्रदेश बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन और बैंक के वरिष्ठ अधिकारी का धन्यवाद किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस जीत का श्रेय प्रथम दिवस से एकजुट रहे बैंक के समस्त कर्मचारियों, भारतीय मजदूर संघ की पूरी टीम और के राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय श्री मनमोहन जी को दिया है।

संगठन के महामंत्री  अनुज त्यागी ने स्पष्ट किया कि चूंकि प्रबंधन के साथ वार्ता पूरी तरह सकारात्मक रही है और उन्होंने हमारी सभी प्रमुख मांगों को मान लिया है, इसलिए 30 जून का प्रस्तावित आंदोलन स्थगित किया जा रहा है। वार्ता से जुड़ी विस्तृत जानकारी और प्रपत्र बहुत जल्द आंचलिक मंत्री के माध्यम से सभी कर्मचारियों को भेज दी गई हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts