यूपी में 206 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले: मेरठ-सहारनपुर मंडल  में भी फेरबदल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यकुशलता को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए शासन ने पुलिस महकमे में एक बड़ी सर्जरी की है। सरकार ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) स्तर के 206 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP/CO) और सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है, इनमें मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली जैसे जनपदों के सीओ के कार्य क्षेत्र भी बदले गये है। इस सूची में विभिन्न जनपदों में तैनात क्षेत्राधिकारियों के साथ-साथ लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, आगरा और गौतमबुद्धनगर जैसे बड़े कमिश्नरेट के कई एसीपी भी शामिल हैं।  

आधिकारिक आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री सुरक्षा (लखनऊ) में तैनात पुलिस उपाधीक्षक जितेन्द्र कुमार-II को जनपद शाहजहाँपुर भेजा गया है। वहीं, कमिश्नरेट लखनऊ में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त सतीश कुमार राय का तबादला मेरठ (06वीं वाहिनी पीएसी) में सहायक सेनानायक के पद पर कर दिया गया है। इसके विपरीत, गौतमबुद्धनगर से खीरी के लिए पूर्व में स्थानांतरित हुए अरविन्द कुमार-II का तबादला निरस्त करते हुए उन्हें मूल स्थान पर बनाए रखा गया है।

पुलिस कमिश्नरेट में भी भारी बदलाव

यूपी पुलिस में हुए बड़े फेरबदल के बीच एक जनपद से दूसरे जनपद में भेजे गये पुलिस अधिकारयों में उदय प्रताप सिंह-।। पुलिस उपाधीक्षक, गोरखपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ, अमित कुमार पाण्डेय पुलिस उपाधीक्षक, पीटीएस जालौन से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर, प्रशान्त सिंह मण्डलाधिकारी, अमर दीप कुमार मौर्या पुलिस उपाधीक्षक, शामली से सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद, गोरखपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी, राजीव कुमार सिसोदिया पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे, सहारनपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, सतीश कुमार राय सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ से सहायक सेनानायक, 06वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ, हेमंत उपाध्याय सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से पुलिस उपाधीक्षक बरेली, सहारनपुर, चित्रांशु गौतम सहायक पुलिस आयुक्त,कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस उपाधीक्षक, बहराइच, भगत सिंह पुलिस उपाधीक्षक/मुख्य सुरक्षा अधिकारी, सचिवालय उप्र शासन लखनऊ से सहायक सेनानायक, 44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ, प्रयांक जैन पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर से पुलिस उपाधीक्षक/स्टाफ आफीसर,एडीजी जोन, प्रयागराज, वीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक, फतेहपुर से सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी, संजीव कुमार-। पुलिस उपाधीक्षक,कासो एयरपोर्ट सुरक्षा, कुशीनगर से पुलिस उपाधीक्षक, ईओडब्ल्यू मुख्यालय, लखनऊ, अरविन्द कुमार-।। सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नेरट गौतमबुद्धनगर से खीरी हेतु स्थानान्तरणाधीन, श्रीमती ज्योतिश्री पुलिस उपाधीक्षक, बलरामपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर, रघुराज पुलिस उपाधीक्षक, चंदौली पुलिस उपाधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय, लखनऊ, प्रतीक कुमार सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस उपाधीक्षक, अयोध्या, अंजनी कुमार राय सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय सुरक्षा, उ0प्र0 लखनऊ, रितेश त्रिपाठी सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद से पुलिस उपाधीक्षक,एसीओ सेक्टर,मेरठ, मयंक तिवारी सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, श्रीमती शुचिता सिंह पुलिस उपाधीक्षक मेरठ से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद भेजा गया है। वहीं, कमिश्नरेट लखनऊ के एसीपी विमल किशोर मिश्रा को वाराणसी भेजा गया है।

वाराणसी व प्रयागराज कमिश्नरेट

गाजियाबाद के एसीपी रितेश त्रिपाठी को मेरठ एसीओ सेक्टर और वीर सिंह (फतेहपुर) को वाराणसी का नया एसीपी बनाया गया है। प्रयागराज में तैनात स्टाफ ऑफिसर कुशल पाल सिंह यादव अब 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी में सहायक सेनानायक होंगे। पीएसी और विशेष सुरक्षा बलों (SSF) में नई तैनातियांइस फेरबदल में पीएसी वाहिनियों में रिक्त चल रहे सहायक सेनानायकों के पदों को भी भरा गया है। अशोक कुमार मिश्रा-II को भदोही से स्थानांतरित कर 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा का सहायक सेनानायक बनाया गया है। प्रयागराज एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी मनीष कुमार यादव को 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज भेजा गया है। आजमगढ़ (20वीं वाहिनी पीएसी) के सहायक सेनानायक महीपाल सिंह का तबादला 45वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ में इसी पद पर किया गया है।

मुजफ्फरनगर व आसपास के जिले में ये हुआ फेरबदल

जनपद मुजफ्फरनगर में मथुरा से स्थानांतरित पुलिस उपधीक्षक श्रीमती गुंजन सिंह को भेजा गया है। इसी प्रकार विनय कुमार द्विवेदी सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक बनकर जनपद मुजफ्फरनगर आए हैं। वहीं राधा रमण सिंह निरीक्षक/सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतमबु़द्धनगर भी पुलिस उपाधीक्षक के रुप में मुजफ्फरनगर आ रहे हैं। इसी प्रकार सुभाष चन्द्रा निरीक्षक/सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर को भी पुलिस उपाधीक्षक बनाकर मुजफ्फरनगर भेजा गया है। इस तबादला सूची के मुताबिक मुजफ्फरनगर जनपद से चार पुलिस उपाधीक्षकों रवि शंकर मिश्रा को सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर तथा यतेन्द्र नागर को कमिश्नरेट आगरा में सहायक पुलिस आयुक्त पद पर भेजा गया है। जबकि पुलिस उपाधीक्षक देवव्रत बाजपेयी इसी पद पर शाहजहांपुर और रविन्द्र प्रताप सिंह पुलिस उपाधीक्षक के पद पर ही प्रतापगढ़ भेजे गये।  वहीं संग्राम सिंह पुलिस उपाधीक्षक बिजनौर से पुलिस उपाधीक्षक, मेरठ भेजे गये हैं। सुश्री सुकन्या शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त,कमिश्नरेट आगरा से पुलिस उपाधीक्षक, बागपत, अभिषेक कुमार पटेल पुलिस उपाधीक्षक,जनपद मेरठ से पुलिस उपाधीक्षक, अलीगढ़, मुनीश चन्द्र पुलिस उपाधीक्षक, सहारनपुर से पुलिस उपाधीक्षक, हापुड़, दीपक चतुर्वेदी पुलिस उपाधीक्षक, पीलीभीत से पुलिस उपाधीक्षक, हापुड़, संदीप कुमार वर्मा पुलिस उपाधीक्षक, कासगंज से मण्डलाधिकारी, मेरठ, श्रीमती सर्जना सिंह पुलिस उपाधीक्षक, अलीगढ़ से सहायक सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबु़द्धनगर, पंकज वर्मा पुलिस उपाधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय, लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस अकादमी,मुरादाबाद, हरेन्द्र सिंह यादव पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस अकादमी, मुरादाबाद से सहायक सेनानायक,03वीं वाहिनी एसएसएफ, प्रयागराज, डा. प्रदीप कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक सम्भल से पुलिस उपाधीक्षक, अमरोहा भेजा गया है। अशोक कुमार सिसोदिया पुलिस उपाधीक्षक, सहारनपुर पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे गाजियाबाद, प्रमोद कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक, मेरठ से पुलिस उपाधीक्षक बुलन्दशहर भेजे गये हैं।

सहारनपुर से लेकर प्रयागराज तक हिली कुर्सी

इस तबादला सूची के अनुसार, जितेन्द्र कुमार-।। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यमंत्री जी सुरक्षा, लखनऊ से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर, अनुरूद्ध कुमार पुलिस उपाधीक्षक महराजगंज से पुलिस उपाधीक्षक, महोबा, अशोक कुमार मिश्रा-।। पुलिस उपाधीक्षक, जनपद भदोही से सहायक सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा, अभिषेक सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, कौशाम्बी से पुलिस उपाधीक्षक, बलरामपुर, अजय कुमार श्रोतिया पुलिस उपाधीक्षक, झांसी से पुलिस उपाधीक्षक, अमरोहा,  पंकज पंत पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर से पुलिस उपाधीक्षक, रामपुर, शिव ठाकुर मण्डलाधिकारी, मुरादाबाद से पुलिस उपाधीक्षक, सहारनपुर, दीपक कुमार सिंह-।। मण्डलाधिकारी, आगरा से पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर, मनीष कुमार यादव पुलिस उपाधीक्षक/मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी, प्रयागराज से सहायक सेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज, अमित कुमार पुलिस उपाधीक्षक, सोनभद्र से पुलिस उपाधीक्षक, मीरजापुर, संजीव कुमार शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी से पुलिस उपाधीक्षक अलीगढ़, महीपाल सिंह सहायक सेनानायक,20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ से सहायक सेनानायक,45वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़, अवधेश कुमार विश्वकर्मा सहायक सेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी, गणेश कुमार पुलिस उपाधीक्षक, आरटीसी चुनार, मिर्जापुर से पुलिस उपाधीक्षक, पीटीसी, मुरादाबाद, विवेक जावला पुलिस उपाधीक्षक, मिर्जापुर से पुलिस उपाधीक्षक सम्भल, पवन कुमार वर्मा निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक, एलआईयू गोण्डा से पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू मुरादाबाद के पद पर स्थानान्तरणाधीन पुलिस उपाधीक्षक,एलआईयू, अयोध्या तथा विवेक वाष्र्णेय पुलिस उपाधीक्षक, एलआईयू अयोध्या से मण्डलाधिकारी, आगरा भेजा गया है।

इन पुलिस अफसरों के भी बदले कार्य क्षेत्र

शासनादेश के अनुसार इन्द्र पाल सिंह मण्डलाधिकारी, सहारनपुर से पुलिस उपाधीक्षक, सीआईडी मुख्यालय, लखनऊ, रवि प्रकाश सिंह पुलिस उपाधीक्षक, जनपद हरदोई से पुलिस उपाधीक्षक, फतेहपुर, रत्नेश्वर सिंह पुलिस उपाधीक्षक,जनपद गोरखपुर से पुलिस उपाधीक्षक झांसी, रूपेन्द्र कुमार गौड़ पुलिस उपाधीक्षक बहराइच से सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ को मण्डलाधिकारी, अलीगढ़, अरूण कुमार सिंह-V पुलिस उपाधीक्षक, जनपद महोबा से पुलिस उपाधीक्षक एटा, अभिषेक कुमार यादव पुलिस उपाधीक्षक, अमरोहा से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद खीरी, राम प्रकाश-।। पुलिस उपाधीक्षक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ (सम्बद्ध-मामुख्यमंत्री, उप्र. कार्यालय, लोशिप्रकोष्ठ) पुलिस उपाधीक्षक मेरठ, अनिवेश कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक फिरोजाबाद से पुलिस उपाधीक्षक अलीगढ़, धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहायक सेनानायक, 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी से पुलिस उपाधीक्षक, कानपुर देहात, देवेन्द्र कुमार-। सहायक सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा से पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे, राजू निषाद मण्डलाधिकारी, अलीगढ़ से पुलिस उपाधीक्षक, अयोध्या, संतोष कुमार सिंह-।।। पुलिस उपाधीक्षक उन्नाव से पुलिस उपाधीक्षक रायबरेली, श्रीमती स्तुति सिंह पुलिस उपाधीक्षक हापुड़ से पुलिस उपाधीक्षक सम्भल, सुधीर कुमार सिंह सहायक सेनानायक, 02वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर से पुलिस उपाधीक्षक(सुरक्षा) मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ तथा प्रवीण कुमार तिवारी पुलिस उपाधीक्षक,  फिरोजाबाद से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर ही जनपद मथुरा स्थानांतरित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts