‘संस्कृति उत्तर प्रदेश’ क्विज प्रतियोगिता में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय,  के दीक्षोत्सव-2026 के अंतर्गत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद एवं समाजशास्त्र विभाग द्वारा “संस्कृति उत्तर प्रदेश” विषय पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद के समन्वयक प्रो. कृष्णकांत शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. आलोक कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए सांस्कृतिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. जितेन्द्र कुमार गोयल एवं डॉ. मुनेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. डी. एन. भट्ट ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. नेहा गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

प्रतियोगिता में नबील एवं जय मलिक ने संयुक्त रूप से प्रथम, अनिरुद्ध एवं अपेक्षा ने द्वितीय, पवन कुमार एवं खुशी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि रौनक जायसवाल को सांत्वना पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास, साहित्य, लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विविधता के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts