10 साल तक मॉडल का यौन शोषण, 60 लाख ठगे
मेरठ की युवती का तीन बार गर्भपात भी कराया, धर्म परिवर्तन और 'लव जिहाद' की साजिश रचने का भी आरोप
मेरठ। सरधना कस्बे की एक मॉडल का 10 साल तक यौन शोषण हुआ और तीन बार गर्भपात कराया गया। आरोपी जालसाल युवक ने 60 लाख रुपए भी ठगे। वह भी युवती के साथ मॉडलिंग करता था। अब युवती ने यह आरोप लगाते हुए सरधना थाने में सोमवार को तहरीर दी है। युवती ने शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। उसने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और 'लव जिहाद' की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है।
युवती ने अपनी तहरीर में बताया कि वह वर्ष 2015 में दिल्ली में मॉडलिंग करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, वह भी मॉडलिंग करता था। आरोपी युवक ने उसे अभिनेत्री बनाने का सपना दिखाया और वर्ष 2016 में वे मुंबई चले गए, जहां दोनों साथ रहने लगे।
युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। वर्ष 2017 में गर्भवती होने पर जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी और उसके परिजनों ने समाज की बदनामी का हवाला देकर गर्भपात के लिए राजी कर लिया।युवती का आरोप है कि उसे लगातार शादी का आश्वासन दिया जाता रहा और वह अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा युवक को देती रही, जिसे आरोपी अपने परिवार पर खर्च करता था।
आरोपी ने दूसरी युवती से कर ली शादी
तहरीर के अनुसार, हाल ही में युवती को पता चला कि युवक ने 2 मई 2026 को दूसरी युवती से शादी कर ली है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक, उसके पिता और चाचा ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उससे धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा गया और इनकार करने पर युवक ने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, शोषण, मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
बोले अधिकारी
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि युवती द्वारा लव जिहाद के आरोप की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया है। पीड़ित युवती व आरोपी युवक 10 वर्षों से साथ मे ही मुंबई में रहकर मॉडलिंग कर रहे थे और लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। युवती का आरोपी के घर भी आना जाना था।


No comments:
Post a Comment