अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनियों ने स्व गणना की अपील की
मेरठ। गुरूवार से डिजिटल जनगणना आरंभ हो गया है। इसकाे लेकर जनप्रतिनिधियों से लेेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने जनपद वासियों ने स्व गणना करने की अपील की है।
जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना (self Enumeration) अभियान के तहत जनप्रतिनिधिगण मंत्री सोमेन्द्र तोमर व दिनेश खटीक, सांसद अरूण गोविल,एमएलसी धमेन्द्र भारद्वाज, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, किठौर विधायक शाहिद मंजूर, सरधना विधायक अतुल प्रधान , शहर विधायक रफीक अंसारी सिवाल खास विधायक गुलाम मौहम्मद , बीजेपी जिलाध्यक्ष हरवीरपाल सिंह आदि के द्वारा जनगणना पोर्टल पर स्व-गणना करते हुये कार्यक्रम की शुरुआत की गयी एवं डीएम डॉ. वी. के. सिंह ,डीआईजी कलानिधि नैथानी , एसएसपी अविनाश पाण्डेय, नगरायुक्त सौरभ गंगवार नगर मेडा उपाध्यक्ष संजय मीणा,सीडीओ नूपुर गोयल एडीएम सिटी सूर्यकान्त त्रिपाठी आदि के द्वारा जनगणना पोर्टल पर स्व-गणना करते हुये मेरठ जनपदवासियों से स्व-गणना करने हेतु अपील की।
जनपद प्रतिनिधिगण एवं डीएम द्वारा बताया गया कि जनगणना-2027 देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है जो विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण एवं नीतिगत निर्णयों का आधार है। उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की कि वे 7 मई से 21 मई 2026 तक संचालित स्व-गणना अभियान में सक्रिय रुप से भाग लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्व-गणना करते हुये कार्यक्रम को सफल बनायें।


No comments:
Post a Comment