राज्य सीनियर एथ्लेटिक्स चैम्पयनिशप में पहले दिन मेरठ ने दो स्वण समेत चार पदक जीते
29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप प्रयागराज में आरंभ
मेरठ। गुरूवार को यूपी एथलेटिक्स एसो के तत्वावधान में 29वी राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आगाज हुआ । प्रतियोगिता में पहले दिन प्रयागराज यूपी व मेरठ का जलवा रहा । मेरठ के एथलेटिक्स ने दो स्वर्ण समेत चार पदक प्राप्त किऐ।
प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में यूपी के 59 जिलों के 522 महिला व पुरुष खिलाड़ी 40 स्पर्धा में प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता की परफॉर्मेंस के आधार पर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पाएंगे।यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 22 से 25 मई 2026 को रांची , झारखंड में आयोजित की जा रही है।
सचिव नरेंद्र नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने सभी खिलाड़ियों को अपनी शानदार प्रदर्शन देने के लिए आशीर्वाद दिया है| प्रतियोगिता का उद्घाटन मंडल खेलकूद अधिकारी प्रयागराज प्रेम कुमार द्वारा किया गया ।
पहले दिन के ये रहे परिणाम
पुरुषों की 10000 मीटर रेस वॉक:
1. सचिन शर्मा, बलिया 44:54.50; 2. संदीप पाल, वाराणसी 45:25.10; 3. धीरज कन्नौजिया, मऊ 45:42.20;
महिला 10000 मीटर रेस वॉक:
1. रोजी पटेल, यूपी-पुलिस-स्पोर्ट्स-कॉन 51:01.10; 2. रूपाली., संत कबीर नगर 51:51.10; 3. दीपा चौहान, आज़मगढ़ 1:03:04.00;
पुरुषों का हैमर थ्रो:
1. मोहम्मद शाहबान, इलाहाबाद 67.53 मी; 2. मो नदीम, प्रतापगढ़ 62.65 मी; 3. अयाज़ खान, इलाहाबाद 61.90 मी;
पुरुषों की ट्रिपल जंप:
1. हिमांशु यादव, यूपी-पुलिस-स्पोर्ट्स-कॉन 14.40 मी; 2. मनीष, गाजियाबाद 14.33 मी; 3. अभिजीत सिंह, अयोध्या 14.28 मी;
मेन्स पोल वॉल्ट:
1. आर्य देव, इलाहाबाद 4.70 मी; 2. अवनीश कुमार, इलाहाबाद 4.60 मी; 3. आशीष शर्मा, प्रतापगढ़ 4.50 मी;
महिला ऊंची कूद:
1. मनीषा सिंह, गोंडा 1.67मी;
महिला ट्रिपल जंप:
1. हिमांशी चौधरी, संभल 12.38 मी; 2. करिश्मा दो रक्षपाल सिंह, आगरा 11.66 मी;
महिला शॉट पुट:
1. भावना उपाध्याय, इलाहाबाद 13.30 मी;
पुरुषों का शॉट पुट:
1. आर्यन त्यागी, मेरठ 17.68 मी; 2. अंकुर दीक्षित, आगरा 16.97 मी; 3. अक्षत शर्मा, मेरठ 16.37 मी;
महिला 100 मीटर बाधा दौड़:
1. कृति यादव, वाराणसी 19.47;
पुरुषों की डिस्कस थ्रो:
1. पुलकित चौधरी, अमरोहा 49.93 मी; 2. सूरज यादव, आगरा 49.51 मी; 3. दिग्विजय सिंह चौधरी, अलीगढ़ 49.24 मी;
पुरुषों की ऊंची कूद:
1. अर्णव त्यागी, मेरठ 2.01 मी; 2. हर्ष सिंह, इलाहाबाद 1.90 मी; 3. अशोक, इलाहाबाद 1.65 मी;
महिला 400 मीटर दौड़:
1. आयशा परवीन, मुज़फ़्फ़रनगर 1:01.80; 2. काजल., सहारनपुर 54.21;
महिला डिस्कस थ्रो:
1. सुहानी सिंह, इलाहाबाद 46.21 मी; 2. यशी मंगत, संभल 42.99 मी; 3. शगुन बंगा, संभल 42.62 मी;
पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़:
1. सूरज कुमार,रायबरेली 56.32; 2. नरोत्तम कुमार, औरैया 1:02.24; 3. शिव.शंकर यादव, बस्ती 1:02.62;
महिला 400 मीटर बाधा दौड़:
1. अंजलि सिंह, बरेली 1:02.95; 2. ज्योति रानी, रामपुर 1:04.46; 3. राखी., गाजियाबाद 1:04.69;
पुरुषों की 100 मीटर दौड़:
1. संजय शर्मा, सहारनपुर 10.81; 2. शिवम सिंह, गोंडा 10.86; 3. विजय कुमार, अलीगढ़ 10.87;
महिला 100 मीटर दौड़:
1. गुरप्रीत कौर, इटावा 12.15; 2. सुषमा यादव, यूपी-पुलिस-स्पोर्ट्स-कॉन 12.23; 3. अर्पण राजौरा, बुलन्दशहर 12.46;
पुरुषों की 400 मीटर दौड़:
1.अंशुल., यूपी-पुलिस-स्पोर्ट्स-कॉन 48.47; 2. नितिन कुमार, मेरठ 48.52; 3. हिमांशु मलिक, शामली 48.84;
पुरुषों की 800 मीटर दौड़:
1. शिव तोमर, आगरा 1:52.51; 2. आरव मलिक, शामली 1:55.96; 3. विपिन कुमार वर्मा, अयोध्या 1:56.15;
मेरठ के पदक वीरों के नाम:-
पुरुषों का शॉट पुट:
1. आर्यन त्यागी, मेरठ 17.68 मी; 3. अक्षत शर्मा, मेरठ 16.37 मी;
पुरुषों की ऊंची कूद:
1. अर्णव त्यागी, मेरठ 2.01 मी
पुरुषों की 400 मीटर दौड़:
2. नितिन कुमार, मेरठ 48.52
पदक तालिका की स्थिति:
गोल्ड सिल्वर ब्रोंज
प्रयागराज 4 2 2
उत्तर प्रदेश पुलिस 3 1 1
मेरठ 2 1 1


No comments:
Post a Comment