भयंकर गर्मी में एसी  हो रहा बार-बार बंद? 

तो ये हो सकते हैं 5 बड़े कारण

 गर्मी में एसी का अपने आप बंद होना परेशान करने वाली समस्या है। हम आपको  को पांच ऐसे कारण बताएंगे जो एसी के ऑटोमैटिकली बंद होने के पीछे बड़ी वजह हो सकते हैं, आपको भी ये सभी कारण पता होने चाहिए ताकि अगर आपके साथ कभी ऐसा हो तो आपको दिक्कत का अंदाजा हो।

जब AC चलते-चलते अपने आप बंद हो जाए तो इससे ज्यादा परेशान करने वाली कोई बात नहीं हो सकती, खासकर गर्मी के सीजन मेंअगर Air Conditioner खुद-ब-खुद बंद होने लगे तो दिमाग में 100 सवाल घूमने लगते हैं जैसे कि प्रॉब्लम यूनिट में है, पावर सप्लाई में है या कुछ और सीरियस दिक्कत है? एसी का अचानक से बंद हो जाना नॉर्मल नहीं है। हम आज आप लोगों को पांच ऐसे कारण बताएंगे जो आपको पता होने चाहिए, अगर आपका भी एसी खुद-ब-खुद बंद हो रहा है।

क्यों और कब AC होने लगता है खुद-ब-खुद बंद?

विजय सेल्स के ब्लॉग पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, एयर कंडीशनर कई वजहों से अपने आप बंद हो सकता है. कभी-कभी, छोटी सी दिक्कत होती है जिसे आसानी से ठीक कर सकते हैं, जबकि कई बार ठीक करने के लिए एक्सपर्ट की मदद की जरूरत पड़ सकती है.

खराब थर्मोस्टेट: गलत रीडिंग से AC समय से पहले बंद हो सकता है. थर्मोस्टेट आपके AC सिस्टम के दिमाग की तरह है. यह आपके सेट किए गए टेम्परेचर के आधार पर कूलिंग कब शुरू या बंद करनी है, इसे कंट्रोल करता है. अगर थर्मोस्टेट में खराबी आती है, तो यह गलत सिग्नल भेज सकता है, जिससे सिस्टम बहुत जल्दी बंद हो सकता है.

इलेक्ट्रिकल प्रॉब्लम: खराब वायरिंग या वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से सेफ्टी शटऑफ हो सकता है. वोल्टेज में उतार-चढ़ाव या शॉर्ट सर्किट से AC का अंदरूनी सेफ्टी सिस्टम उसे अपने आप बंद कर सकता है, जिससे नुकसान से बचा जा सकता है. कभी-कभी, दिक्कत कैपेसिटर या कॉन्टैक्टर में हो सकती है, जो कंप्रेसर और पंखे की मोटर के लिए जरूरी हैं.

ओवरहीटिंग: नुकसान से बचाने के लिए AC अपने आप बंद हो सकता है.

वायरिंग में खराबी: ढीले या जंग लगे तार थर्मोस्टेट और AC यूनिट के बीच कम्युनिकेशन में रुकावट डाल सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts