कार में मिला हलवाई का शव, पुलिस जांच में जुटी

मेरठ। कार के अंदर शव मिलने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से जानकारी करते हुए शव की शिनाख्त कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए जांच में जुट गई। 

नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर आवास विकास चौराह पर दिल्ली नंबर की होंडा सिटी कार में हलवाई का काम करने वाले एफ ब्लॉक निवासी हिमांशू कौशिक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का शव कार की पिछली सीट पर पड़ा था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे और उसके कपड़े फटे हुए थे। कार में शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिसकी सूचना लोगों ने थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए जांच में जुट गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts