रिठानी के132 केवीए सब स्टेशन के ट्रासफार्मर में भंयकर आग लगी
मेरठ। गर्मी के चलते ट्रासफार्मर आग उगल रहे है। गुरूवार की शाम को रिठानी स्थित 132 के वी ए से सब स्टेशन के स्टोर रूप में लगी आग ट्रांसफार्मर तक पहुंच गयी। जिससे थोडी देर में भंयकर रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची दो दमकल की गाडि़यों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान रिठानी व आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटने से अंधेरा छा गया।
रिठानी स्थित 132 केवीए का सब स्टेशन है। इस सब स्टेशन से आसपास के क्षेत्र में बिजली की सप्लाई की जाती है।गुरूवार की शाम 6 बजे अचानक बिजली घर के अंदर बने स्टोर रूम में आग लग गयी। थोडी में आग तेजी से फैलती हुई वही रखे ट्रांस फार्मर तक पहुंच गयी। ट्रासफार्मर में आग लगते ही आग की लपटे दूर- दूर तक दिखाई देने लगी। इस बात की जानकारी जैसे ही जेई ज्ञानेन्द्र सिंह को लगी तो उन्होंने तत्काल बिजली की सप्लाई को काट दिया। इस दाैरान आग की लपटे तेजी से फैलती देख उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग को काबू पाया। आग के कारणों की जानकारी नहीं हो पायी है। आग से लाखो का सामान जलकर राख हो गया।


No comments:
Post a Comment