एन ए एस इंटर कॉलेज में शुरू हुआ भारतीय भाषा समर कैंप
तमिल भाषा से रूबरू होंगे विद्यार्थी
तमिल में गीत गाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया दीपक शर्मा
मेरठ। एन ए एस इंटर कॉलेज मेरठ के पंडित गंगादान शर्मा सभागार में भारतीय भाषा समर कैंप - 2026 के अंतर्गत विद्यालय के चुनिंदा छात्रों को सर्वाधिक प्राचीन भारतीय भाषाओं में से एक तमिल भाषा की सामान्य जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समन्वयन विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य विजेंद्र कुमार ध्यानी ने अत्यंत कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ विज्ञान शिक्षक दीपक शर्मा रहे। श्री शर्मा ने छात्रों को तमिल भाषा की सामान्य जानकारी प्रदान करते हुए तमिल गीत भी सुनाया। डॉ. सत्य प्रकाश शुक्ल एवं श्री मोहनलाल ने छात्रों को तमिल शब्दों का ज्ञान कराया। कार्यक्रम में अनीता रानी, शशिबाला एवं अनुराधा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।


No comments:
Post a Comment