सोमेंद्र तोमर ने सीएम योगी आदित्यनाथ एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक से की शिष्टाचार भेंट
मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर को पदोन्नत कर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमेंद्र तोमर ने 10 मई को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ग्रहण की। इसके पश्चात सोमेंद्र तोमर ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद एवं अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर सोमेंद्र तोमर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का दूरदर्शी मार्गदर्शन उन्हें जनसेवा के पथ पर पूर्ण समर्पण, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की निरंतर प्रेरणा देता है।


No comments:
Post a Comment