ब्लैक मिनी ड्रेस में रेड कारपेट पर उतरीं जैकलीन फर्नांडिज
मुंबई। एक के बाद एक कान फिल्म फेस्टिवल में हर कोई सितारा अपना जलवा बिखेर रहा है। हाल ही में जैकलीन फर्नांडिज ने अपने सोशल मीडिया पर कान फिल्म फेस्टिवल की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
उनके इस अट्रैक्टिव लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। उन्होंने कैरोलीन कुटूर की डिजाइन की हुई ब्लैक स्ट्रैपलेस मिनी ड्रेस पहनी थी, जो उनके फिगर पर बेहद शानदार लग रही थी।
इस ड्रेस पर मैचिंग सेक्विन और महीन बीड्स का खूबसूरत वर्क किया गया था, जिसकी वजह से आउटफिट में एक चमकदार और स्टाइलिश टच नजर आ रहा था। कैमरों की फ्लैश लाइट पड़ते ही उनकी ड्रेस अलग ही चमक बिखेर रही थी।
इस ड्रेस के साथ जैकलीन ने डायमंड ज्वेलरी पहनी थी। ज्यादा हैवी ज्वेलरी न पहनते हुए उन्होंने सिंपल स्पाइरल ईयररिंग्स और गले में पतला सा नेकलेस पहना था।


No comments:
Post a Comment