’नागाबंधम’ से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक


मुंबई। अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘नागाबंधम’ में विराट कर्णा, नाभा नटेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 3 जुलाई 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार इस फिल्म के हाल ही में रिलीज हुए टीज़र को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, ‘नागाबंधम’ ने अपनी ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद से ही जबरदस्त बज बना रखा है। इसी क्रेज को आगे बढ़ाते हुए, मेकर्स ने अब एक नया पोस्टर जारी किया है जिसमें विराट कर्णा बेहद खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं। लंबी दाढ़ी और बढ़े हुए बालों के साथ रफ-एंड-टफ लुक, हाथों में लिपटा हुआ सांप और हाथ में चाकू लिए, आसमानी बिजली की कड़कड़ाहट के बैकड्रॉप में बना यह पोस्टर फिल्म को लेकर सस्पेंस को और बढ़ा देता है।
 ’नागाबंधम’ की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन का जिम्मा अभिषेक नामा ने संभाला है। इस फिल्म को किशोर अन्नापुशेट्टी और निशिता नागिरेड्डी ने प्रोड्यूस किया है, और यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को पूरे भारत में रिलीज होने के लिए तैयार है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts