शहनाज गिल ने 'शीशा' गाने पर बिखेरा जलवा


मुंबई । पंजाबी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री और गायिका शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर जिंदगी के खास पलों की झलक शेयर करती रहती हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक खास वीडियो पोस्ट किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में शहनाज सोशल मीडिया ट्रेंडिंग सॉन्ग 'शीशा' पर डांस कर रही हैं।
अभिनेत्री गाने के बोल के साथ सटीक तालमेल बैठाते हुए मस्ती से अपनी टीम के साथ झूमती और थिरकती नजर आ रही हैं, जिसे दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं। अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "मेरा दिल मेरा ही है। शहनाज गिल।"
बता दें सोशल मीडिया ट्रेंडिंग सॉन्ग 'शीशा' को मित्ता रोर और स्वरा वर्मा ने अपनी शानदार आवाज में गाया है, जबकि इसके लिरिक्स भी मित्ता रोर ने ही लिखे हैं। यह एक रोमांटिक गाना है, जो युवाओं के बीच सोशल मीडिया रील्स पर बहुत छाया हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts