राजकुमार राव और पत्रलेखा ने बदली 'रफ्तार' की रिलीज डेट

मुंबई। अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा इन दिनों अपनी फिल्म 'रफ्तार' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म पहले जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट सामने आई है। रिलीज डेट बदलने की जानकारी दोनों ने भावुक अंदाज में सोशल मीडिया पर साझा की, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में फिल्म का नाम बड़े अक्षरों में लिखा गया है। दोनों ने अपने कैप्शन में बताया कि 'रफ्तार' उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि थिएटर की दुनिया में उनका पहला बड़ा कदम है।
पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''सपनों को तैयार होने में समय लगता है, लेकिन उन सपनों को जीने के लिए उससे भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। 'रफ्तार' हमारे लिए किसी सपने से कम नहीं है। यह हमारे विश्वास, संघर्ष और मेहनत का नतीजा है। जब कोई चीज इतनी खास और दिल के करीब हो, तो उसे सही तरीके से तैयार होने के लिए समय देना जरूरी हो जाता है। इसी वजह से हमने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया।''
'रफ्तार' में राजकुमार राव के साथ कीर्ति सुरेश, अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।यह फिल्म अब 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts