बिजली कटौती से परेशान होकर राज्यसभा सांसद पहुंचे बिजली घर
अधिकारियों को लगाई फटकार
मेरठ। मोहनपुरी क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान होकर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई खुद बिजली घर पहुंच गए। कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ सांसद भी परेशान हो गए।
मोहनपुरी इलाके में लंबे समय से बिजली गुल रहने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी समस्या को लेकर सांसद सीधे बिजली घर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाया। उन्होंने बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई और तुरंत सुधार के निर्देश दिए।बताया जा रहा है कि सांसद ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिजली घर पर फोन उठाने वाले कर्मचारी लोगों से सही तरीके से बात नहीं करते, जिससे उनकी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस पर उन्होंने अधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
सांसद ने साफ कहा कि जनता को बिजली जैसी बुनियादी सुविधा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहनपुरी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति लगातार प्रभावित हो रही है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ रहा है। सांसद के हस्तक्षेप के बाद विभाग में हलचल बढ़ गई है और अधिकारियों ने जल्द व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया है।


No comments:
Post a Comment