रोजगार दो,सामाजिक न्याय दो पदयात्रा में दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब

मेरठ। आम आदमी पार्टी की “रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा के दूसरे दिन रविवार को मेरठ की सड़कों पर भारी जनसैलाब देखने को मिला। पदयात्रा का नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद Sanjay Singh कर रहे हैं। यात्रा का उद्देश्य युवाओं को रोजगार, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर जनजागरण करना बताया गया है।

मेरठ से गाजियाबाद तक चल रही इस पदयात्रा के दौरान शहर से लेकर गांव तक बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं से संजय सिंह का स्वागत किया। पदयात्रा में आशा बहुएं, शिक्षामित्र, रोजगार सेवक, बेरोजगार युवा, दलित, पिछड़े और वंचित समाज के लोगों की भागीदारी भी देखने को मिली।

इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, सामाजिक भेदभाव, पेपर लीक और आरक्षण पर हमलों के खिलाफ जनता अब सड़क पर उतर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और भर्ती प्रक्रियाएं लगातार विवादों में हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि गरीब रेहड़ी-पटरी वालों पर कार्रवाई, महंगाई और बुलडोजर राजनीति के खिलाफ यह आंदोलन जनता की आवाज बनकर आगे बढ़ रहा है। संजय सिंह ने कहा कि संविधान के अनुसार सभी को समान अधिकार और रोजगार मिलना चाहिए, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में भेदभाव और अन्याय बढ़ रहा है।

इस दौरान उन्होंने महंगाई का मुद्दा भी उठाया और पेट्रोल, डीजल व गैस के बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम जनता आर्थिक बोझ से परेशान है, जबकि सरकार जनहित की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही।पदयात्रा में शामिल पार्टी नेताओं ने भी प्रदेश सरकार पर बेरोजगारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचेगा।मेरठ के पदयात्रा कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं का दावा है कि यह अभियान जनता में बदलाव की नई ऊर्जा पैदा कर रहा है और आने वाले दिनों में यह और व्यापक रूप लेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts