ई-रिक्शा और नमो भारत में घूमे सांसद राजकुमार सांगवान

बोले- राष्ट्रहित में ईंधन बचत जरूरी, मेरठ से मोदीनगर तक किया सफर

 मेरठ। अपनी सादगी के लिए चर्चाओं में रहने वाले बागपत लोकसभा सांसद डॉ राजकुमार सांगवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का सम्मान करते हुए ई- रिक्शा और नमो भारत में सफर करते दिखे।

वह मेरठ स्थित अपने आवास से मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कार के बजाय पब्लिक ट्रांस्पोर्ट का इस्तेमाल करते हुए पहुंचे।उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत, विदेशी मुद्रा का संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा को प्राथमिकता देना राष्ट्रहित में हम सभी का परम कर्तव्य है। यदि प्रत्येक नागरिक सार्वजनिक परिवहन और पर्यावरण अनुकूल साधनों को अपनाए, तो देश की आर्थिक और पर्यावरणीय स्थिति को और मजबूत किया जा सकता है।इसके साथ ही उन्होंने अपने क्षेत्र लोगों से भी अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही देश प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के चलते आज मेरठ और दिल्ली-NCR की दूरी नाममात्र की रह गई है। रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए एक आधुनिक और ऐतिहासिक सौगात है, जिसने यात्रा को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया है। जिसका लाभ हमे लेना चाहिए।

सांसद राजकुमार सांगवान सामान्य रूप से भी एक ही गाड़ी में अपने ड्राइवर, पीए और गनर के साथ चलते हैं। अब उन्होंने इस पहल से गाड़ी छोड़कर ई- रिक्शा और नमो भारत का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में किसानों से भी इस अपील का पालन करने के लिए कहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts