सरधना में क्रॉकरी शोरूम में लगी आग

अंदर काम कर रहे थे कर्मचारी, बाहर निकलकर भागे

मेरठ। सरधना में क्रॉकरी शोरूम में लगी आग अंदर काम कर रहे थे कर्मचारी, बाहर निकलकर भागे मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के गंजबाजार में रविवार को अचानक एक क्रॉकरी शोरूम में आग लग गई।मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग बुझाई । 

खुशी क्रॉकरी स्टोर के नाम से यहां गंज बाजार स्टोर नाम से बड़ा शोरूम है। अचानक शोरूम में अंदर आग लग गई। जिस वक्त आग लगी उस समय शोरूम में अंदर कर्मचारी काम कर रहे थे।पहले तो लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की, फिर दमकल कर्मियों ने आकर आग बुझाई।इस दौरान बाजार में अफतराफरी का माहौल बना रहा। इससे व्यापारियों और आम लोगों में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड ने आकर आग बुझाई। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

लगभग 11 बजे के आसपास क्रॉकरी शोरूम में आग लगना शुरू हुई। इसको अचानक आग पूरे शोरूम में फैलती चली गई। शोरूम के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने जैसे ही आग देखी फौरन बाहर की ओर भागे। कुछ ही देर में आग इतनी विकराल हो गई कि उसने पूरे शोरूम को अपनी जद में ले लिया।

सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लगभग एक घंटे बाद आग बुझी। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

दुकान मालिक शादाब ने बताया कि उन्होंने करीब छह माह पूर्व ही गंज बाजार के मोहल्ला बेलदरान में क्रॉकरी की दुकान शुरू की थी। रविवार को वह दुकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई। जब तक कुछ समझ पाते, आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई और तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर डटे हुए हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts