पुलिस ने उखाड़ा धरने पर बैठी महिलाओं का टेंट
सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी, कहा था- हमारी भूल, कमल का फूल
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित सेक्टर 2 और सेक्टर 4 में सेटबैक के विरोध में महिलाओं का धरना प्रदर्शन लंबे समय से जारी है। जिसमें आज सीओ सिविल लाइन शुचिता सिंह सेक्टर 2 के धरना स्थल पर पहुंची और महिलाओं द्वारा लगाए गए टेंट को हटवा दिया गया।
सीओ का कहना है कि लगातार बाजार से शिकायत हो रही है कि सड़क पर टेंट लगने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। जिसके चलते हमने टेंट हटवाया है।
सेक्टर दो की महिलाओं ने बीते दिन धरना स्थल पर हनुमान चालीसा का जाप करने के बाद कमल का फल हमारी भूल के नारे भी लगाए थे। वहीं सेक्टर 4 में भी महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी है। लेकिन वहां पुलिस द्वारा कोई टेंट नहीं हटवाया गया है क्योंकि वह सड़क से हटकर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं।
सेक्टर 2 के नवनियुक्त अध्यक्ष अर्पित मोगा ने बताया कि को सीओ द्वारा अव्यवस्था का कारण बताते हुए हमारा टेंट हटवाया गया है। इसके बाद भी महिलाओं का धरना अभी जारी है महिलाएं धूप में ही बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रही है।
तीन दिन पहले ही बदली थी कार्यकारिणी
सेक्टर 2 में आपसी मतभेद के चलते तीन दिन पहले ही सेक्टर 2 का अध्यक्ष भी बदल गया था उसी के बाद से यह शिकायतों का दौर चला और टेंट हट गया है। वहीं महिलाओं का कहना है कि है आपसी मतभेद का ही नतीजा है कि हमारे टैंट की शिकायत हुई है।
दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से ही महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। इस बीच में सेक्टर दो का धरना दो बार स्थापित भी हुआ। इसके बाद सेक्टर चार में धरने की शुरूआत हुई और सेक्टर दो का धरना भी शुरू हो गया।उसके बाद अब लगभग 15 दिन से महिलाएं फिर से धरने पर बैठे हैं जिनका आज पुलिस द्वारा टेंट हटा दिया गया।


No comments:
Post a Comment