अपहरण कर बीए की छात्रा की हत्या गन्ने के खेत में मिला शव
घरवाले बोले- रेप हुआ; 3 दिन पहले एग्जाम देने निकली थी
मेरठ। थाना टीपी नगर में बीए के एक छात्रा की हत्या कर दी गयी। उसका शव घर से 15 किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वही मृतका के पिता की ओर से तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। रेप की आंशका बनी हुई है। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल करने में जुटी है। बेटी की मौत से परिजनों में कौहराम मचा हुआ है।
युवती आरजी डिग्री कॉलेज में बीए सेकंड ईयर की छात्रा थी। उसके एग्जाम चल रहे थे। 15 मई को वह बीए सेकंड ईयर का एग्जाम देने के लिए निकली थी। मगर देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची। इस पर उसके घरवालों ने उसकी सहेलियों से फोन कर पता किया।मगर छात्रा के बारे में कोई डिटेल नहीं मिली। कॉलेज जाकर पता किया तो वहां से भी कोई सही जानकारी नहीं मिली। इसके बाद छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी। रविवार को रोहटा थाना क्षेत्र के गांव उकसिया निवासी पप्पू अपने खेत पर गन्ना छीलने पहुंचा।वह खेत में घुसा तो उसने एक शव पड़ा देखा। उने पुलिस को सूचना दी। रोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शाम करीब 4 बजे शव की पहचान हुई।
2 साल पहले आरोपी ने हाथ जोड़कर माफी मांगी थी
छात्रा के पिता ने बताया कि गांव कल्याणपुर निवासी अंकुश ने दो साल पहले मेरी बेटी का अपहरण करने का प्रयास किया था। उसने छेड़छाड़ की थी। मगर बाद में गांव वालों ने मामले में समझौता करा दिया था।मगर अंकुश नहीं सुधरा। वह हर रोज गांव निवासी अपने दोस्तों अंकित और निशांत के साथ मेरी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। मेरी बेटी ने यह बात घर में बताई थी। एक दिन फिर उसने मेरी बेटी को किडनैप करने की धमकी दी।
डर के कारण बेटी ने कॉलेज जाना छोड़ दिया था। मगर कुछ दिन पहले ही उसने कॉलेज जाना शुरू किया था। वर्तमान में उसके एग्जाम चल रहे थे। वह तीन दिन पहले घर से परीक्षा देने के लिए निकली थी। तभी से वह लापता थी।
छात्रा की हत्या की सूचना मिलते ही थाने में भीम अर्मी वाले पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद भीम अर्मी वालों ने धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया।


No comments:
Post a Comment