युवक की मौत पर बवाल

परिजनों ने लगाया ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का आरोप, भीम आर्मी नेताओं ने की गिरफ्तारी की मांग

 मेरठ। इंचोली थाना क्षेत्र स्थित सिखेड़ा गांव निवासी कमल जाटव पुत्र मामचंद की बीते दिन संदिग्ध हालत में मौत होग गई थी। जिसमें परिजनों नेआरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने कमल के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसकी हत्या की है।

मामले की जानकारी होते ही भीम आर्मी नेता बिजेन्द्र सूद और गौतम भैय्या अपनी टीम के साथ गुरुवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।भीम आर्मी नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। परिवार के लोगों का कहना है कि घटना के बाद से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि हम्या को संदिग्ध मौत दिखाकर पीड़त परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देगे। यदि जल्द सच सामने आकर दोषी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts